साहेबगंज: साहेबगंज प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत के धर्मपुर राम गांव में आग लगने से एक घर जले ।
साहेबगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत के धर्मपुर राम में मंगलवार को आग लगने से एक घर जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के सहयोग एवं दमकल गाड़ी पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका ।पिड़ित गृहस्वामी जितेन्द्र दास ने बताया कि खाना बनाने के बाद चूल्हे में आग बची थी उसी से आग लग गई। आग लगने से गेहूं, चावल, साइकिल सहित 22000 रूपए नगद जल गए।