पुखरायां कस्बे के डायट में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड का आयोजन किया गया। जिसमें परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। गणित ओलंपियाड का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जागृत करना, तर्क शक्ति का विकास करना, तथा गणितीय दक्षता को जनपद स्तर पर प्रोत्साहित करना रहा।