मोकामा के मरांची थाना की पुलिस ने दो अभियुक्तों को 100 ग्राम गांजा, एक पुड़िया ब्राउन शुगर एवं 83 हजार 390 रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मरांची थानाध्यक्ष ने बुधवार को लगभग 6 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि संतोष कुमार उर्फ नीरज तथा पिंटू कुमार उर्फ भीम नशीलें पदार्थों का धंधा करता है।