राजगढ़: तेज गर्मी से 25 अप्रैल का दिन 5 साल में सबसे गर्म रहा, राजगढ़ में दिन में सड़कें रहीं सुनसान, शाम को छाए बादल
Rajgarh, Churu | Apr 25, 2026 जिले में शनिवार को तापमान में बढोतरी रही जो पिछले 5 साल में 25 अप्रैल का दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम में एक डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री तक बढ़ गया। दिन का तापमान सामान्य से 3.1 एवं रात का तापमान 4.0 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं दिन में सडके सुनी रही, उसी के साथ ही शाम को बादल छा गये व आंधी आने की आशंका जताई है।