श्रीगंगानगर।श्री जगदंबा अंध विद्यालय के संस्थापक स्वामी ब्रह्मदेव को पद्मश्री मिलने की घोषणा पर पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ ने उनसे भेंट कर शुभकामनाएं दीं। वहीं अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने स्मृति चिन्ह, शाल व बुके भेंट कर सम्मान किया। बुधवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी अनुसार स्वामी जी ने सम्मान का श्रेय जिले की जनता को दिया।