शहपुरा: शहपुरा ब्लॉक कॉलोनी में सर्प मित्र ने किया सर्प का रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
शहपुरा के ब्लॉक कॉलोनी के एक घर में अचानक ब्लैक कोबरा सांप निकला जहां हड़कंप का माहौल बन गया तत्काल सर्पमित्र दीपचंद कछवाहा को सूचना दी गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर 2:00 बजे अचानक ब्लैक कोबरा सांप निकलने से लोग दहशत में आ गए और सर्पमित्र ने मौके पर पहुंचकर सर्प का रेस्क्यू ऑपरेशन किया और सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ा ।