खरगोन: शहर के उत्कृष्ट स्कूल परिसर में शनिवार को 'संकल्प से समाधान' अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। विधायक बालकृष्ण पाटीदार और कलेक्टर भव्या मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर इसका भव्य शुभारंभ किया और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का दावा किया।