कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भरतपुर में आज भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग, संत-महात्मा, समाजसेवी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा।