हाथरस: पुलिस लाइन के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से डीसीआरबी विभाग में तैनात सिपाही की हुई दर्दनाक मौत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के सामने रेलवे ट्रैक पर सोमवार शाम 5:30 बजे के लगभग दूध लेने जा रहे एक सिपाही की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम भिजवाया है जानकारी अनुसार मृतक डीसीआरबी विभाग में पुलिस लाइन में तैनात था और उसकी पत्नी भी पुलिस में है पुलिस में शोक की लहर दौड़ गयी