गोरमी: सेना के जवान गोविंद सिंह भदौरिया की सिलोली गांव में सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
Gormi, Bhind | Jun 10, 2026 सेना के जवान गोविंद सिंह भदौरिया को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई,क्षेत्र के ग्राम सिलोली निवासी सेना के जवान गोविंद सिंह भदौरिया का लंबी बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बुधवार को उनके पैतृक गांव सिलोली में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।10 जून 2026 को दी विदाई