कैराना: मोहल्ला इदरीश बेग विहार कॉलोनी में गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय लगी आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख
Kairana, Shamli | Apr 23, 2026 कांधला कस्बे के मोहल्ला इदरीश बेग विहार कॉलोनी में मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे आरिफ ने बताया कि उसकी पत्नी गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। उसी समय अचानक आग लग गई, जिस पर बामुश्किल काबू पाया गया। वहीं, आग के कारण घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है, आरिफ मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।