बबेरू: पतवन गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीनों गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया रिफर
Baberu, Banda | Jun 28, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र पतवन गांव के पास रविवार की रात्रि बाइक सवार तीन लोगो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार मोनू पुत्र जगजीवन 18 वर्ष, मुकेश पुत्र रामचंद्र 45 वर्ष, हिमांशू पुत्र शिवशरण 14 वर्ष निवासी रयान तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए,राहगीरों ने chc बबेरू में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया.