खगौल: दानापुर के हरि कुंज अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी,लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े चोर
दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित विश्वेश्वरैया नगर के हरि कुंज अपार्टमेंट में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने फ्लैट संख्या-102 में रह रहे निजी कंपनी के सीनियर मैनेजर एसी सिंह के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थीं और एस