विदिशा नगर: पीपलखेड़ा कलां में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी, फसलों को नुकसान की आशंका
पिछले दो-तीन दिनों के दौरान विदिशा शहर और जिले का मौसम बिगड़ा हुआ है यहां 3 दिन पहले विदिशा ग्रामीण क्षेत्र नटेरन गुलाबगंज में ओलावृष्टि और बारिश हुई थी, तो वहीं शनिवार देर रात 11:30 बजे विदिशा के पीपलखेड़ा कला गांव और उसके आसपास के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि तेज हवा और आंधी चली, इसकी वजह से चारों तरफ धूल हो गई थी।