आरा: मनभावन और कोईलवर थाना मोड़ के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, मृतक से मादक पदार्थ हेरोइन बरामद
Arrah, Bhojpur | Dec 13, 2024 कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड और कोईलवर थाना मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जाम छुड़ा रहे पुलिस को राहगीर कार वाले के द्वारा इस बात की सूचना दी गई।जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक को सड़क पर से उठाकर इलाज के लिए आरा अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने युवक के पास से हीरोइन बरामद किया है।