आरा: आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक जख्मी
Arrah, Bhojpur | Dec 13, 2024 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शुक्रवार की शाम दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद जीआरपी पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी अशोक शर्मा का 36 वर्षीय पुत्र अमित शर्मा है।