रामपुर: मिलक के मछली फार्म हाउस में करंट की चपेट में आकर कलकत्ता निवासी मजदूर की मौत, ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ
Rampur, Rampur | Aug 3, 2025 रविवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार कलकत्ता निवासी 23 वर्षिय नायन मित्रा रामपुर के मिलक स्थित एक मछली फार्म में मज़दूरी का काम करते थे। शनिवार की शाम सात बजे के आसपास मोबाइल चार्जर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।