विदिशा नगर: पर्यावरण बचाने की पहल: शहर में लगाए गए 80 पौधे
विदिशा में बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने “चलो अच्छा करते हैं” ग्रुप ने सराहनीय पहल की है। ग्रुप के सदस्यों द्वारा शहर के प्रमुख पार्कों में गुरुवार दोपहर 12 बजे वृक्षारोपण किया गया, जहां कुल 80 पौधे लगाए गए। इस दौरान लोगों को पेड़ लगाने और उनकी देखभाल के लिए भी जागरूक किया गया। ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंग