थांदला: पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में मुफ्त साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित
Thandla, Jhabua | Oct 13, 2025 आज दिनांक 13 अक्टूम्बर को पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पणदा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।