दादरी: सेक्टर-22 के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर-22 की समीप रविवार देर रात उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार युवक व युवती के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।