बैतूल नगर: "सदर ओवरब्रिज के नीचे लहूलुहान हालत में मिली नशे में धुत महिला; डायल 112 ने पहुंचाया जिला अस्पताल, इलाज जारी!"
बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र से देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर ओवरब्रिज के नीचे, परतवाड़ा रोड पर रात करीब 11 बजे राहगीरों को एक महिला बेहद गंभीर और घायल अवस्था में पड़ी हुई मिली। चौंकाने वाली बात यह थी कि महिला अत्यधिक शराब के नशे में धुत थी और अपने सुध-बुध खो चुकी थी। सड़क किनारे तड़प रही महिला को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।