पत्थलगांव: बहमा चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
बहमा चौक के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, पंडरीपानी निवासी रूकमन चक्रवर्ती (पिता सीताराम) अपनी बाइक से काडरो की ओर से धान लेकर लुड़ेग जा रहे थे। बहमा चौक के पास उन्होंने आगे चल रही एक कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में