उदयपुर जिले के भीण्डर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले मे मुख्य आरोपी एवं उसकी मदद करने वाले दो सहआरोपी को गिरफ्तार किया। शनिवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर आरोपियो को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारी के सुपरविजन मे थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने कार्रवाई की