पिछोर: पिछोर में तेज आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, बाज़ार में मची भगदड़
पिछोर क्षेत्र में आज शनिवार दोपहर लगभग 3:00 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश हुई। तेज तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से नुकसान की खबर है। अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ आंधी शुरू हो गई। बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।