जलेसर: मकसूदपुर में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, 20 बीघा फसल जलकर राख, 5 बीघा खड़ी और 15 बीघा कटी हुई फसल जली
Jalesar, Etah | Apr 16, 2026 एटा जिले की जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव मकसूदपुर में गुरुवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। करीब 20 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आधा दर्जन किसानों की फसल जली आग में गांव निवासी किसान इलियास अली, नियाज मोहम्म