कटंगी: नाजिया इलाही के बयान पर बवाल, कटंगी में मुस्लिम समाज ने थाने में दी शिकायत
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और खुद को सनातनी मुसलमान बताने वाली नाजिया इलाही द्वारा इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम और उनकी धर्मपत्नी के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को कटंगी में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग थाना पहुंचे और नाजिया इलाही के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते