बेगूसराय: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर गांधी स्टेडियम में परेड कार्यक्रम आयोजित, पदाधिकारी ने किया मुआयना
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर गांधी स्टेडियम में परेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां बिहार पुलिस के जवान, बीएसएफ के जवान, बीएमपी के जवान, एनसीसी कैडेट आदि ने परेड कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम का वरीय पुलिस पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दिन आयोजित होने वाला परेड बेहतर ढंग से संपन्न हो सके.