राठ: टिकरिया मोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल 58 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, मचा कोहराम
Rath, Hamirpur | Jun 15, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया मोड़ पर बाइक के सामने अचानक कुत्ते के आ जाने और बाइक के कुत्ते से टकराने पर 58 वर्षीय एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज सोमवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।