आगरा: होटल क्लार्क शिराज के पास से ऑटो सवार महिला के पर्स से जेवर चोरी करने वाली दो शातिर महिला चोर गिरफ्तार
थाना सदर बाजार पुलिस व साइबर/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर ऑटो में यात्रा कर रही महिला के पर्स से जेवर चोरी करने वाली दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया। अभियुक्ताओं के कब्जे से सोने की चैन, अंगूठियां, मंगलसूत्र, चूड़ियां व नकदी बरामद की गई। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई, पूछताछ में अभियुक्ताओं ने चोरी की घटना स्वीकार की।