आगरा: मंदिर में चोरी का खुलासा, 3 शातिर अभियुक्त पोईया घाट के पास से गिरफ्तार, नगदी व चांदी बरामद
थाना न्यू आगरा पुलिस व सर्विलांस टीम ने राधा-कृष्ण मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई चांदी से बनी 04 सफेद धातु की ईंटें कुल वजन लगभग 3 किलो 450 ग्राम, 70 हजार रुपये नकद तथा 02 मोबाइल बरामद किए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने योजनाबद्ध तरीके से मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया है।