राजातालाब: खालिसपुर में बर्तन साफ कर रही महिला कुएं में गिरी, गंभीर रूप से घायल
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में सोमवार देर रात करीब 10 एक अधेड़ महिला बर्तन धोते समय अचानक असंतुलित होकर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। लगभग 55 वर्षीय वनवासी महिला बालेश्वरी देवी, पत्नी छेदी बनवासी अपने घर के सामने बर्तन साफ कर रही थीं।