सरोजनी नगर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसजीपीजीआई पहुंचकर चार नई बड़ी परियोजनाओं का किया उद्घाटन
सीएम SGPGI लखनऊ में 4 नई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे। उन्होंने 3 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। SGPGI के सीवी रमन सभागार में इन परियोजनाओं को ग्रीन सिग्नल दिखाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने एडवांस डायबिटिक सेंटर, टेली ICU, सलोनी हार्ट सेंटर (प्रथम चरण) व कॉलेज ऑफ मेडिकल टेक्नोलॉजी के छात्रावास का उद्घाटन किया।