मेड़ता सिटी क्षेत्र के जसनगर में एक घायल महिला के इलाज के दौरान उसके लाखों रुपए के आभूषण चोरी होने के मामले में मेड़ता की जसनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लाख के आभूषण वापस बरामद कर लिए। 10 अक्टूबर को यह घटना हुई थी और इस मामले में जसनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। चोरी करने वाले व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है।