मेरठ: मुड़ाली से स्कूल जाते समय किशोरी हुई गायब, गांव के ही रहने वाले शख्स पर अगवा करने का आरोप, परिजनों ने एसएसपी से की शिकायत
Meerut, Meerut | Dec 28, 2024 मेरठ के मुड़ाली थाना क्षेत्र से स्कूल जाते वक्त किशोरी को अगवा कर लिया गया जहां परिवार के लोगों ने गांव के ही एक शख्स पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की इसी के चलते पीड़ित परिवार शानिवार को एसएसपी के दरबार पहुंचा और एसएसपी से मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है