मेरठ: मेरठ पुलिस ने ऑपरेशन पहचान चलाया, बारिश के बीच देर रात गलियों में डेरा डालकर घर-घर जाकर की चैकिंग
Meerut, Meerut | Dec 28, 2024 अपराध पर लगाम के लिए मेरठ पुलिस ने ऑपरेशन पहचान की शुरूआत की है। अभियान के तहत पुलिस टीमें घर-घर जाकर अपराधियों का सत्यापन कर रही है। वहीं जो अपराधी फरार चल रहे हैं उनको पकड़ने के लिए काम कर रही है। शुक्रवार रात भी पुलिस की दो टीमें दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोइया में सत्यापन करने पहुंची।