रामनगर: सरयू नदी पर बने संजय सेतु को आज छोटे वाहनों के आवागमन के लिए खोला गया, कई जनपदों के लोगों को आवागमन में होगी आसानी
रामनगर तहसील अंतर्गत सरयू नदी पर बने संजय सेतु को मरम्मत के लिए छोटे वाहनों के आवागमन बंद कर दिया गया था। बगल से पीपा का पुल बनाया गया था उसे पर से छोटे वाहन आते जाते थे।आज सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियर सुजीत ने फीता काटकर छोटे वाहनों के आवागमन का शुभारंभ किया है। बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है।