मेहगांव: मालनपुर में जातिसूचक गालियां देते हुए फरियादी के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 25, 2025 मालनपुर थाना पुलिस ने शनिवार को लगभग 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया। कि फरियादी मनोज जाटव निवासी जेपी यादव का किराए का मकान मालनपुर को सोनू गोड निवासी भिंड ग्वालियर रोड एसआई बिल्डिंग के पास मालनपुर ने पुराने विवाद के चलते जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी।एवं जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।