मेहगांव: मेहगांव तहसीलदार के नेतृत्व में 25,000 से अधिक आधार-खसरा लिंक कर संभाग में मिला सर्वोच्च स्थान
Mehgaon, Bhind | Jan 25, 2025 मध्य प्रदेश शासन द्वारा राजस्व संबंधित प्रकरणों का निराकरण के लिए राजस्व महा अभियान 3.0 चलाया गया। जिसमें मेहगांव तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में 25000 से अधिक आधार खसरा लिंक करने का रिकॉर्ड बनाया।तथा संभाग में मेहगांव तहसील ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।मेहगांव तहसील कुल 25251 के उच्च स्तर को प्राप्त करने वाली संभाग की पहली तहसील बनी।