मेहगांव: अमायन थाना क्षेत्र के कनाथर गांव में खेत से खंभे उखाड़ने के विवाद में फरियादी के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 24, 2025 अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी बलवंत बरेठा निवासी ग्राम कनाथर ने पुलिस को बताया।कि गुरुवार को रात लगभग 9:00 बजे कनाथर गांव में खेत से खंबे उखाड़ने के विवाद पर शिब्बू बरेठा निवासी कनाथर ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गुरुवार को रात लगभग 11 बजे मामला दर्ज कर लिया है।