देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र से गिरफ्तार तीन अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
देहरादून की थाना रायपुर पुलिस ने देहरादून क्षेत्र में गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन अभियुक्त—शिवम उर्फ बोना, अजय उर्फ नाडा, व राकेश थापा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप बरामद किया। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज किया गया। आरोपी नशे के आदी हैं और लैपटॉप बेचने की फिराक में थे।