देहरादून: मसूरी कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में हूटर बजाकर दबंगई दिखाने वाले नाबालिग को हिरासत में लिया
मसूरी कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की कार में हूटर बजाकर दबंगई दिखाने वाले 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कज कार में नेताजी हुआ लिखा था और वह लाइब्रेरी चौक से केम्पटी फॉल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने कार को रोककर जांच की थी. वही बिना अनुमति हूटर बजाने और नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर पुलिस ने चालान कर वाहन सीज किया है ।