खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड में श्रद्धा और भक्ति के साथ सरस्वती पूजा शुक्रवार की शाम छह बजे तक मनाया जा रहा है। वहीं प्रखंड के पिपरा बाजार स्थित सरस्वती मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना की गई। यह मंदिर प्रखंड का एकमात्र सरस्वती मंदिर है। जानकारी के अनुसार पिछले कई दशकों से इस मंदिर में माता सरस्वती की पूजा वैदिक रीति-रिवाजों से की जा रही है।