बेगूसराय: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हुए
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 02:00 बजे किया गया. सिमरिया-1 पंचायत स्थित उनके पैतृक आवास एवं जीरोमाइल स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.