सोनबरसा: दोस्तिया में भीषण आग से कबाड़ की दुकान खाक, लाखों का नुकसान
सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तिया गांव में मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि एक बड़ा हादसा हो गया। धीरज ट्रेडर्स कबाड़खाना के संचालक स्वर्गीय जामुन राम के पुत्र इंदल राम की कबाड़ दुकान में रात करीब एक बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।