फारबिसगंज: फारबिसगंज में पूर्व राज्य मंत्री स्वं यमुना प्रसाद राम की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई
फारबिसगंज प्रखंड के रामपुर में पूर्व राज्य मंत्री स्वं यमुना प्रसाद राम की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। गुरुवार को 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ साथ कांग्रेस नेता मौजूद थें। इस मौके पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।