पिपरा: बरवाडीह की छात्रा दीपाली सिंह ने हर्डल राज्यस्तरीय खेल में तीसरा स्थान हासिल किया
Pipra, Palamu | Nov 1, 2025 पीपरा प्रखंड अंतर्गत बरवाडीह गांव स्थित सतरोंनंत उच्च विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा दीपाली सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए लड़की अंडर-19 राज्य स्तरीय हर्डल 110 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रधानाध्यापक राकेश रंजन ने दी जानकारी।