डेरापुर: खम्हैला गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना मंगलपुर क्षेत्र के झींझक चौकी अंतर्गत खम्हैला गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 6:30बजे झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर हुई। बताया गया कि ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना झींझक स्टेशन मास्टर को दी। मेमो मिलते ही झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा व एसआई बृजमोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे।