लोहरदगा: वार्ड पार्षद कुमार अभिषेक ने पहले वेतन से बुजुर्ग दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर दी, हर महीने वेतन जरूरतमंदों को देंगे
लोहरदगा नगर परिषद के वार्ड संख्या 19 में शनिवार की सुबह इंसानियत और संवेदनशीलता की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। सुबह लगभग 11:30 बजे वार्ड संख्या 19 के युवा वार्ड पार्षद कुमार अभिषेक उर्फ सूर्या ने एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर प्रदान की। पिछले तीन वर्षों से चलने-फिरने में असमर्थ महिला के लिए यह व्हीलचेयर किसी सहारे से कम नहीं थी।