बरेली में दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता के मामले में सुभाषनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत दहेज मृत्यु के वांछित अभियुक्त मनोज कुमार को पुलिस ने गन्ना मील के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज कुमार पुत्र रामदयाल,निवासी मोहल्ला शान्ति विहार है।