पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया टोल प्लाजा के पास बालू लोडेड ट्रक ने हाइवा में मारी टक्कर, हादसे में ट्रक चालक की हुई मौत
Purnea East, Purnia | Jun 22, 2026
पूर्णिया टोल प्लाजा के पास बालू लोडेड ट्रक के द्वारा हाइवा में टक्कर मार दी गई जिससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पश्चिम बंगाल के ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले 26 वर्षीय इजराइल शेख के रूप मे हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया